Aaj Ki Kiran

पालतू कुत्तांे को गोली मारने व गाड़ी चढ़ाकर मारने का आरोपी गिरफ्तार

Spread the love



काशीपुर। कुण्डा थाना क्षेत्र में पालतू कुत्तांे को गोली मारने और गाड़ी चढ़ाकर मारने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बूटा सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी ग्राम पिस्तौरा करनपुर ने थाना कुण्डा में तहरीर सौंपकर जितेन्द्र पुत्र अवतार सिंह निवासी ग्राम करनपुर द्वारा उसके दो पालतू कुत्तों को गोली मारने व गाड़ी से दबाकर मृत्यु व घायल करने का आरोप लगाया। घटना की गम्भीरता को देखते हुये प्रभारी निरीक्षक थाना कुण्डा के नेतृत्व में थाना पुलिस द्वारा टीम गठित कर जितेन्द्र सिंह को भरतपुर से बगवाडा की ओर जाने वाली सड़क से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक तथा घटना में प्रयुक्त कार संख्या यूके-07 एजी-0903 व जितेन्द्र के पिता की लाईसेन्सी बन्दूक बरामद की गई है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के बारे मे जानकारी की जा रही है। घटना में प्रयुक्त शस्त्र के निरस्तीकरण की रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में कुण्डा थानाध्यक्ष/इंस्पेटर दिनेश फत्र्याल, एसआइ राजेन्द्र प्रसाद, एसआई मनोहर चन्द, का. नरेश चैहान, का. जितेन्द्र चैहान, का. नरेन्द्र रौतेला शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *