पाँच हजार से ज्यादा दुकानों पर लहराएगा तिरंगा, दीपावली जैसे सजेंगे बाजार

Spread the love

इंदौर । आजादी के अमृत महोत्सव में इस बार का स्वतंत्रता दिवस बेहद खास होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मेादी ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत करते हुए 13 से 15 अस्त तक लोगों से उनके घरों में तिरंगा फहराने का आह्वान किया है। इसके साथ ही देश में व्यापारियों की सबसे बड़ी संस्था कान्फडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने भी सभी व्यापारियों से उनकी दुकानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए दुकान-दुकान तिरंगा अभियान प्रारंभ किया है। स्वतंत्रता दिवस पर शहर की पाँच हजार से ज्यादा दुकानों पर तिरंगा लहराने के साथ ही इस बार शहर के सभी प्रमुख बाजारों को विशेष रूप से सजाया भी जाएगा। शहर के व्यापारिक संगठनों का कहना है कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत इस बार का स्वतंत्रता दिवस बेहद खास है, इसलिए इस बार बाजारों को उसी तरह से सजाया जाएगा जिस तरह से दीपावली पर सजावट की जाती है। अभियान की तैयारियों को लेकर भोपाल में एक बैठक भी गत दिवस हुई थी। कैट के इंदौर महासचिव उमेश तिवारी का कहना है कि शहर के लगभग 50 व्यापारिक संगठन हमसे जुड़े हुए हें और सभी को दुकान-दुकान तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के निर्देश दे दिए गए हैं। प्रारंभिक अनुमान के तहत दुकानों और बाजारों की सजावट के लिए विभिन्न आकारों वाले लगभग 50 हजार तिरंगों की आवश्यकता होगी। मूल रूप से फिलहाल बाजार में विभिन्न साइज के तिरंगे झंडे उपलब्ध हैं जो दस रुपए से लेकर 150 रुपए में मिल रहे हैं। हालांकि संस्कृति मंत्रालय द्वारा बीस बाई 30 सेमी, 16 बाई 24 सेमी, छह बाई नौ सेमी आकार के झंडों का उपयेाग करने की सलाह दी गई है। कैट द्वारा इन साइजों के ध्वज ही अधिक से अधिक मात्रा में बनवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। चूंकि यह अभियान संपूर्ण मध्यप्रदेश में चलाया जा रहा है अतरू प्रदेश के कपड़ा निर्माताओं के साथ भी उक्त साइज के तिरंगे बनाने की बात चल रही हे वहीं कैट ने फिलहाल खादी ग्रामोद्योग कमीशन से तिरंगा झंडे लेकर व्यापारिक संगठनों को उपलब्ध कराने की योजना भी बनाई है। इसके अतिरिक्त महिलाओं ने स्वयं सहायता समूहों को भी कैट तिरंगा झंडा बनाने के लिए प्रेरित कर रहा है। कैट व्यापारी संगठनों से अपील की है कि वो योजना बनाए कि किस प्रकार से व्यापारी एवं उनके कर्मचारी अपनी दुकानों एवं घरों पर तिरंगा लहराएं एवं अपने-अपने बाजारों को तिरंगे रंग की बिजली से रोशन करें। वहीं अपने-अपने बाजारों में ज्यादा से ज्यादा होर्डिंग-पोस्टर एवं बैनर लगाएं। अभियान के तहत व्यापारियों से 13 से 15 अगस्त तक अपनी दुकानों पर पोस्टर लगाने और संभव हो तो स्टेंडी लगाने का आह्वान भी किया गया है। इस अभियान को आम जन तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hello