– पति की आशिक मिजाजी विरोध करना पड़ा भारी
जसपुर । पति की आशिक मिजाजी का विरोध करना पत्नी और सास की जान पर आ बना। पति ने घर में सोते हुए पत्नी और सास की पाटल से काट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पति फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटी की लाश को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया है। साथ ही साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिये। डबल मर्डर की सूचना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ
है। रविवार को मौहल्ला नत्था सिंह पंडो वाला कुआ के पास रहने वाले निखिल उर्फ सोनू मामा पुत्र कैलाश नाथ वैद्य के घर पहुंची पुलिस ने घर का ताला तोडकर छानबीन शुरू की। अन्दर दाखिल हुई पुलिस ने कमरो का नजारा देखा तो हक्की बक्की रह गयी। घर के एक कमरे में निशु 35 तो जबकि दूसरे कमरे में उसकी मॉ जयंती देवी की लाश पड़ी थी। डबल मर्डर की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गयी। सूचना पर मृतक निशा के पिता वीर सिंह, भाई अशोक, और बहन पिंकी आ गये। मृतका के भाई अशोक ने बताया कि उसके जीजा निखिल सोनू ने अपनी पत्नी निशा ;35द्ध और सास जयंती देवी (55) की पाटल से वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी अपने बच्चों को लेकर अपनी बहन के घर छोड़ कर फरार हो गया। उसने घटना की जानकारी अपनी बहन सोनी को दी। सोनी ने जसपुर में अपने रिश्तेदार को फोन कर घटना के बारे में बताया। तथा पुलिस को सूचना देने को कहा। मृतका के पिता वीर सिंह ने बताया कि सोनू घर में लड़कियां लाता था। एक सप्ताह पहले वह घर में लडकिया लाया था। इसको लेकर विवाद हुआ था। शनिवार रात को उसकी मां जयंती देवी अपनी बेटी के साथ जसपुर आई थी। सोनू ने दोनों को बारी बारी से काट डाला। दोनो की लाश देखकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, घटना के बाद एएसपी चन्द्रमोहन, सीओ वीर सिंह नंे मौके पर पहुंचकर अफसरो को निर्देश दिए।कोतवाल जेएस देउपा ने बताया कि शवों को पीएम के लिए भेजा गया है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई है। हत्या किस समय हुई इसका पता पीएम रिपोर्ट से पता लग सकेगा। आरोपी निखिल
उर्फ सोनू की निशा के साथ दूसरी शादी हुई थी। आरोपी की पहली शादी बिजनोर के झालू के पास से हुई थी। जिससे सोनू को एक बेटी भी थी। पहली पत्नी से विवाद के कारण सोनू जेल भी गया था। जेल से बाहर आने के बाद सोनू ने ठाकुरद्वारा के गांव टांडा अफजल निवासी निशा से दूसरी शादी की थी। जिससे सोनू और निशा के दो बच्चे थे। आरोपी ने अपने घर में एक तोता भी पाल रखा था। पड़ोसी बताते हैं कि वह तोता कई वर्षो से उनके साथ रहता था। मां बेटी की हत्या तोते ने अपने सामने देखी। भारी पुलिस फोर्स और लोगो की
भीड़ को देखकर तोता भी सहमा हुआ दिखा।घटना की सूचना पर पहुंचे विधायक आदेश चैहान ने सबसे पहले पिंजरे में बंद तोते को आजाद कराया। मौहल्ले वाले बताते हैं कि आरोपी सोनू को हमेशा शूट-बूट वाली टशन की जिंदगी जीता था। वह नई-नई कंपनियां और प्लान लेकर आता और लोगों को जोड़ता था। मंहगा चश्मा,
टाई, मंहगी बाईक आदि उसके शौक थे। मौहल्लेवासी भी आरोपी को कोसते नजर आये।

раскрутка сайта москва раскрутка сайта москва .
технического аудита сайта технического аудита сайта .