बाजपुर। एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध अवस्था में पंखे से लटका मिला। मृतका का लिखा एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या कर शव पंखे से लटकाने का आरोप लगाया है। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
गांव हरसान निवासी नीलम (20) का विवाह बेरिया रोड निवासी हरपाल के साथ बीती 21 मई 2021 को हुआ था। शुक्रवार की देर शाम नीलम का शव उसके कमरे में पंखे से लटकता मिला। पुलिस ने शव नीचे उतारा और छानबीन की तो मौके पर एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें लिखा था कि मैं अब छोड़कर जा रही हूं मुझे माफ करना सॉरी। नीलम की मौत की सूचना मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। मायके पक्ष ने नीलम के पति समेत ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने तथा उसकी हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है। आरोप है अगर नीलम सुसाइड करती तो उसके पैर बेड से नीचे क्यों जाते। नीलम ने पत्र मे कहा कि शादी में हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था। इसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करते थे।

Việc nâng cấp và bảo trì hệ thống định kỳ tại 888slot. luôn được thông báo trước, đảm bảo không gây gián đoạn đến những kế hoạch giải trí của khách hàng. (Tương tự cho đến đoạn 80, tập trung vào: Công nghệ AI, bảo mật 2FA, tính hiện đại) TONY04-27H