Aaj Ki Kiran

पं. दीन दयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान ने किया टॉपर्स को सम्मानित

Spread the love

काशीपुर। पं. दीन दयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान द्वारा आवास विकास स्थित दीन दयाल पार्क में पं. दीन दयाल उपाध्याय की 107वीं जयंती धूमधाम से मनाई गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हरभजन सिह चीमा रहे जबकि अध्यक्षता मेयर ऊषा चौधरी ने की।
इस दौरान हाई स्कूल व इंटरमीडिएट में उत्तराखंड के टॉपर 20 छात्र-छात्राओं को प्रशस्ती पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य वक्ता सुरेश सुयाल ने पं. दीन दयाल उपाध्याय जी के जीवन पर प्रकार डाला। इनके अलावा अग्रपाल यादव व संघ प्रचारक सौरभ जी आदि ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर केके अग्रवाल एडवोकेट, केवल कृष्ण छाबड़ा, प्रमोद अग्रवाल, अशोक पैगिया, पार्षद राजकुमार सेठी, शेष कुमार सितारा आदि गणमान्य मौजूद रहे। सेवा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष एसपी गुप्ता ने सभी अतिथयों का आभार व्यक्त किया। संचालन महासचिव अशोक धीमान ने किया।

One thought on “पं. दीन दयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान ने किया टॉपर्स को सम्मानित

  1. Этот обзорный материал предоставляет информационно насыщенные данные, касающиеся актуальных тем. Мы стремимся сделать информацию доступной и структурированной, чтобы читатели могли легко ориентироваться в наших выводах. Познайте новое с нашим обзором!
    Подробнее тут – https://vivod-iz-zapoya-2.ru/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *