Aaj Ki Kiran

नौ दिन पहले लापता हुए युवक का शव मिला

Spread the love



काशीपुर। नौ दिन पहले घर से लापता युवक का बहल्ला नदी में शव मिला है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विदित हो कि बीती 11 अक्तूबर की सुबह हिम्मतपुर निवासी 36 वर्षीय गुड्डू पुत्र तीलकू घर से कहीं बाहर निकला था और वापस नहीं लौटा। उस दौरान बहल्ला नदी में भी काफी पानी आया हुआ था। परिजनों को उसके बहल्ला में बह जाने की आशंका थी। जिसकी सूचना उन्होंने आईटीआई थाना पुलिस को भी दी थी। सूचना के बाद आईटीआई पुलिस ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नही चल पाया था। गत दोपहर पानी कम होने के बाद नदी किनारे रहने वाले लोगों को दुर्गंध आ रही थी। जिसके बाद उन्होंने देखा तो वहां एक शव सड़ी गली हालात में पानी में पड़ा था, जो कि लापता गुड्डू का शव था। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

2 thoughts on “नौ दिन पहले लापता हुए युवक का शव मिला

  1. https://sportium.net.co/
    A plataforma Sportium Colombia e um casino e site de apostas esportivas digitais que opera com total legalidade com a autorizacao da Coljuegos, fruto da parceria entre CIRSA e Ladbrokes desde o ano de 2007. Apresenta uma plataforma completa e confiavel onde os usuarios da Colombia tem acesso desde apostas ao futebol ate maquinas caca-niqueis e cassino com dealers reais com dealers reais, tudo integrado em uma so plataforma.

  2. https://888starz.net.co/
    888Starz Colombia representa un sitio de apuestas online y casino que agrupa mas de 9.500 titulos, abarcando tragamonedas, juegos de mesa con dealer en vivo junto a una variada seleccion de disciplinas deportivas que va desde la Liga BetPlay hasta la Champions League y esports.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *