Aaj Ki Kiran

निशुल्क नेत्र शिविर का दर्जनों लोगों ने उठाया लाभ

Spread the love



काशीपुर। नव वर्ष के उपलक्ष में भ्रष्टाचार एवं अपराध निवारण परिषद के सौजन्य से सुल्तानपुर पट्टी स्थित मेन रोड पर डॉ. मुस्तफा के हॉल में निशुल्क नेत्र शिवर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन भ्रष्टाचार एवं अपराध निवारण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्की कुमार सौदा एवं राष्ट्रीय महामंत्री परवेज आलम द्वारा किया गया। कार्यक्रम संयोजक के रूप में राष्ट्रीय महासचिव गुरु विकास पवार, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रीतपाल बक्शी, अमरीक सिंह मीका, एडवोकेट अर्पित सौदा, एडवोकेट अली अनवर, पवन टिन्नी उपस्थित रहे, जबकि डॉ. सलमान अपने टीम द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं का सहयोग किया गया। शिविर में सैंकड़ों लोगों का निशुल्क नेत्र निरीक्षण एवं दवाइयांे का निशुल्क वितरण किया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अमरीक सिंह मीका द्वारा जल्द अपने गांव मिश्र वाला में अपने पिता स्व. श्रीपाल सिंह की याद में शिविर लगवाने की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *