अनिल शर्मा
ठाकुरद्वारा
प्यार के जाल में फंसा कर युवक ने एक वर्ष तक युवती के साथ लगातार शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा । जब युवती ने निकाह का दबाव बनाया तो युवक ने निकाह करने से इंकार कर दिया । पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की । पुलिस ने युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी ।
ठाकुरद्वारा नगर के एक मोहल्ले की युक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि नगर के वार्ड 20 निवासी मोबिन अंसारी पुत्र अकरम अंसारी ने 8 वर्ष पूर्व से अपने जाल में फंसा कर निकाह का झांसा देकर उसके साथ 1 वर्ष से लगातार शारीरिक संबंध बनाता चला आ रहा है । 31 मार्च रात्रि 10:00 बजे मोबिल प्रार्थिनी के घर आया और जबरदस्ती उसके साथ संबंध बनाने का प्रयास किया आरोप है कि जब उसने की बात कही तो युवक ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए निकाह से इनकार कर दिया । इतना ही नहीं धमकी दी कि यदि कोई भी कानूनी कार्यवाही करने का प्रयास किया सुबह तुझे कहीं का नहीं छोड़ेगा । पीड़िता ने पुलिस से कहां की उसकी उसकी मां का देहांत हो चुका है पिता कैंसर से पीड़ित हैं । पुलिस ने युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी ।
