Aaj Ki Kiran

नारद जयंती पर किया पत्रकारों को सम्मानित

Spread the love



काशीपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 6 प्रमुख उत्सव में से एक उत्सव नारद जयंती भव्य रूप से मनाया जाता है। इसी के तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार विभाग द्वारा आज यहां कवि नगर स्थित पाल सभा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रचार विभाग के प्रांत प्रमुख श्री किसले का उद्बोधन हुआ तथा समारोह की अध्यक्षता मनोज मिश्रा ने की। इस दौरान लोकतंत्र के चौथे स्तंभ वरिष्ठ पत्रकारों को, जिसमें अमर उजाला से कुंदन शाह,  दैनिक जागरण से खेम राज वर्मा, हिंदुस्तान से प्रदीप कुमार, शाह टाइम से नवीन अरोरा, दैनिक भास्कर से राजेश शर्मा, उत्तर उजाला से शिव अवतार शर्मा, सत्य की चिंगारी से राजू सिंह के अलावा अकाश गुप्ता, सुनील शर्मा आदि पत्रकारों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक सौरभ जोशी, नगर प्रचार प्रमुख आकाश गर्ग, गजेंद्र चौधरी, डॉ. अक्षय कुमार, शलभ अग्रवाल, आदर्श चौधरी, यतेंद्र शर्मा, सुनील शर्मा, अरविंद राव, महेश शर्मा, महेंद्र सिंह, सुरेंद्र कोठारी, रजत सि(ू, सुरेंद्र सिंह जीना, जगबीर सिंह, अभिनव राजपूत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *