Aaj Ki Kiran

नाबालिग को परेशान करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार

Spread the love




काशीपुर। एक नाबालिग लड़की पर बुरी नजर रखने व खींच ले जाने वाले युवक को पुलिस ने लड़की के पिता की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
शमशान घाट के निकट स्थित एक कालौनी निवासी व्यक्ति ने पुलिस में तहरीर देकर कहा कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री को कालौनी का ही युवक दीपक पुत्र मुखराम बुरी नजर रखते हुए अक्सर  परेशान करता है। आरोप है कि दीपक ने उसकी नाबालिग पुत्री का कोई वीडियो बना रखा है, जिसे वायरल कर बदनाम करने की धमकी दे रहा है। शनिवार को दीपक ने रास्ते में बदनीयती से नाबालिग का हाथ पकड़ लिया और खींच कर ले जाने लगा। नाबालिग ने किसी तरह भागकर जान बचाई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी दीपक के खिलाफ धारा 354 आईपीसी एवं 11/12 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया।

5 thoughts on “नाबालिग को परेशान करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार

  1. Site web de parifoot rdc: paris sportifs, championnats de football, resultats des matchs et cotes. Informations detaillees sur la plateforme, les conditions d’utilisation, les fonctionnalites et les evenements sportifs disponibles.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *