काशीपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन रामलीला ग्राउंड से प्रारंभ होकर चीमा चैराया, माता मंदिर रोड, रतन सिनेमा रोड, डाॅक्टर लाइन, मुल्तानी मोड़, मां मंसा देवी मंदिर, गंगे बाबा रोड, किला बाजार, मेन बाजार होता हुआ महाराणा प्रताप चैक पहुंचा। वहीं दूसरा संचलन यहीं से प्रारंभ होकर महाराणा प्रताप चैक, स्टेशन रोड, महेशपुरा, नई सब्जी मंडी होते हुए महाराणा प्रताप चैक पर पहुंचा। यहां आकर दोनों संचलन एक धारा बनकर श्रीराम लीला ग्राउंड में आए। पथ संचलन का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। महाराणा प्रताप चैक पर भाजपा नेता दीपक बाली व महिलाआंे ने पुष्प वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रिटायर श्रम प्रवर्तन अधिकारी हरीश राम आर्य द्वारा की गई, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह बौ(िक प्रमुख उत्तराखंड राजेश जोशी रहे। श्री जोशी ने बताया नववर्ष काल गणना के अनुसार सबसे पुराना नव वर्ष हिंदू नव वर्ष काल आता है। हम 2080 संवत में प्रवेश कर रहे हैं। इस समय )तु परिवर्तन होता है। संघ साल भर में 6 उत्सव मनाता है। उसमें प्रथम उत्सव नववर्ष हमारा आता है। आज के दिन संघ के प्रथम सरसंघचालक का जन्म दिन होता है। महानगर प्रचार प्रमुख अकाश गर्ग द्वारा बताया गया इस पथ संचलन में नगर प्रखंड के हजारों स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इस समारोह में जिला प्रचारक सौरव, तहसील प्रचारक जितेंद्र, प्रेम प्रकाश, मयंक, सुमित, महेश, अरविंद राव, विकास शर्मा, राम मेहरोत्रा, गुरविंदर सिंह चंडोक, खिलेंद्र चैधरी, अजय, आदित्य, संजय, आशुतोष मिश्रा, आदि बंधु उपस्थित रहे।

Terrific article! This is the type of iinfo that aree meant
tto bee sbared around thhe internet. Shame on the eek engines for not
positioning this publish higher! Come on oveer and consult wiuth myy
websitte . Thanks =) xnxx