
काशीपुर। रामनगर रोड स्थित पायते वाली रामलीला द्वारा श्री राम बारात धूमधाम से निकाली गई। प्रभु श्रीराम द्वारा शिव का धनुष तोड़े जाने के बाद मैया सीता द्वारा प्रभु श्री राम को वरमाला पहनाई गई। राम बारात में सबसे आगे राजा दशरथ जी घोड़े पर सवार थे। उनके बाद गणेश जी, मां सरस्वती जी, मां दुर्गा, मां काली, पंचमुखी हनुमान जी की झांकी तथा शंकर-पार्वती का नृत्य एवं अन्य झांकियां थीं। राम बरात का बाजार में जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। श्रीराम बारात रामलीला ग्राउंड से चालू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए कटोराताल छावनी के समीप रामलीला स्टेज पहुंची, जहां श्रीराम विवाह का आयोजन हुआ। इस दौरान रामलीला कमेटी के प्रधान प्रबंधक महेश चंद्र अग्रवाल, अध्यक्ष सुशील अग्रवाल, मंत्री अनूप अग्रवाल, उप मंत्री मनोज अग्रवाल, सहायक मैनेजर मनोज कुमार, भंडारी मुकेश शर्मा, कुमाऊं वैश्य महासंघ के प्रदेश मंत्री आकाश गर्ग, शरद मित्तल, स्वतंत्र पैगिया, पुष्प अग्रवाल, मदन ठाकुर, विवेक एडवोकेट, )षि एडवोकेट, शिवम अग्रवाल, राजेंद्र मल्होत्रा, राघवेंद्र नगर आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Ранее занимались оформлением импорта самостоятельно, но постоянно возникали ошибки. После перехода на сопровождение ВЭД все вопросы решаются без участия нашей команды. Работают быстро, грамотно и с максимальной внимательностью к деталям https://vsoprovozhdenie.ru/