Aaj Ki Kiran

नगर निगम में धूमधाम से मनाया गया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन

Spread the love

नगर निगम में धूमधाम से मनाया गया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन

नगर निगम में धूमधाम से मनाया गया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन
नगर निगम में धूमधाम से मनाया गया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन

काशीपुर। नगर निगम परिसर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन पूरे जोश और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला महिला मोर्चा द्वारा नगर निगम स्थित पार्क में दीप प्रज्वलित कर श्री धामी की लंबी उम्र की कामना की गई। मुख्य अतिथि महापौर दीपक बाली रहे। कार्यक्रम में नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट, सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल शाह तथा शालिनी नेगी कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा एवं नगर निगम कर्मचारी भी मौजूद रहे।
भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आकांक्षा ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा की तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकत्री गत सायं नगर निगम परिसर में एकत्र हुए और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लंबी आयु की कामना करते हुए रंगोली और दीयों की श्रृंखला सजाई। महापौर दीपक बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री धामी निष्पक्ष भाव से पूरे प्रदेश की सेवा कर रहे हैं। देवभूमि की जनता का सौभाग्य है कि उसे ऐसा ऊर्जावान मुख्यमंत्री मिला है जो दिन रात जनता की सेवा में लगे रहते हैं। इस दौरान मुक्ता सिंह राधा चौहान किरण फरतयाल चित्रा चौहान चंद्रकांता चौहान तनु सि(ू रिचा गुप्ता गीता रावत नसरीन खान रेखा सक्सेना तरुण बिश्नोई निशा सैयद पार्षद वैशाली गुप्ता बीना नेगी सीमा सागर मेयर प्रतिनिधि चौधरी समरपाल सिंह जसवीर सिंह सैनी जिला कोऑपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष नरेंद्र चौधरी शिक्षक कौशल गुप्ता सहित अनेक लोग मौजूद रहे।