गाजियाबाद । यूपी के गाजियाबाद में नई नवेली पत्नी ने शादी के तीसरे महीने एक बच्चे को जन्म दिया। पति को इस बारे में शुरू से ही शक था। पत्नी के शारीरिक बदलावों को देखकर पति ने पूछा तो पत्नी ने कुछ दिनों तक गैस से पेट फूलने की बात कही। चिंतित पति अपनी पत्नी को लेकर अल्ट्रासाउंड कराने गया और तब पत्नी के गर्भवती होने के बारे में उसे पता चल गया। मामला खुलने के बाद पति अपनी पत्नी के साथ उसके मायके वालों पर भी धोखा देने का आरोप लगाने लगा। मिली जानकारी के अनुसार लोहियानगर की लड़की और मोहननगर के इस लड़के की शादी इस साल 18 मार्च को हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही लड़की का पेट निकलने लगा। इस पर पति ने सवाल किया तो पत्नी ने कह दिया कि उसे गैस की समस्या है। इसी वजह पेट फूल रहा है। पत्नी के इस जवाब से पति कुछ दिनों तक मामले को टाल दिया। महिला थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे पति ने कहा शादी के एक महीने बाद ही पत्नी ने उससे बताया कि वह गर्भवती हो गई है। इस सूचना पर वह खुश था। उस दौरान कोरोना की दूसरी लहर चल रही थी। घर से बाहर निकलना खतरनाक था। सो, पति ने वीडियो कॉल के जरिए डॉक्टर से सम्पर्क किया। डॉक्टर ने जो दवाइयां बताईं पति वही दवाइयां पत्नी को देने लगा। 25 जून को वह पत्नी को लेकर एक क्लिनिक पर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने चेकअप करने के बाद बताया कि उसकी पत्नी आठ महीने से ज्यादा समय की गर्भवती है। डॉक्टर ने बताया कि डिलीवरी कभी भी हो सकती है। डॉक्टर की ये बातें सुनकर पति चकरा गया। उस दिन तक उसकी शादी को करीब तीन महीने ही हुए थे। पति ने इस पर पत्नी से सवाल किया और बवाल मचाने लगा। पति के बवाल मचाने पर पत्नी अपने माता-पिता को बुलाकर मायके चली गई। वहां 26 जून को महिला ने एक बेटे को जन्म दिया। इधर पति का आरोप है कि उसे धोखा दिया गया है। उसने अदालत में गुहार लगाई है। उधर, बताया जा रहा है कि इस पूरे घटनाक्रम से पत्नी गहरे तनाव की शिकार हो गई है।

Tôi đã tìm kiếm thông tin này rất lâu, may mà thấy được cricify tv apk TONY08-03