नई दरों की वजह से प्रदेश के लाखों परिवारों और छोटे व्यापारियों को प्रत्यक्ष आर्थिक लाभ मिलेगा: मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को राजपुर, देहरादून में आयोजित ‘जीएसटी बचत उत्सव’ के तहत विभिन्न दुकानों का भ्रमण किया और व्यापारियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी की नई दरें लागू किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए इसे जनता के हित में ऐतिहासिक निर्णय बताया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नई जीएसटी दरों से प्रदेश के लाखों परिवारों और छोटे व्यापारियों को सीधा आर्थिक लाभ होगा। उन्होंने दुकानदारों और व्यवसायियों से आग्रह किया कि वे घटे हुए कर का लाभ आम जनता तक जरूर पहुँचाएँ।
सीएम ने कहा कि प्रदेश में 29 सितंबर तक जीएसटी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों की सक्रिय सहभागिता रहेगी। इस अभियान के तहत आमजन को नई दरों के फायदे समझाने और उन्हें इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि त्योहार सीजन से पहले नई दरें लागू होने से न केवल उपभोक्ताओं की बचत होगी बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने साथ ही स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और *आत्मनिर्भर भारत अभियान* में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया।
राजपुर रोड पर भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ विधायक खजान दास, राज्य मंत्री विनय रुहेला और भाजपा महानगर अध्यक्ष सिधार्थ अग्रवाल भी मौजूद रहे।

**prodentim**
ProDentim is a distinctive oral-care formula that pairs targeted probiotics with plant-based ingredients to encourage strong teeth, comfortable gums, and reliably fresh breath.