धोखे से शादी कर लैपटाप नकदी व ज्वेलरी हड़प ली

Spread the love

देहरादून। पत्नी व बच्चे होने के बावजूद एक व्यक्ति ने दूसरी शादी की। दूसरी पत्नी जब गर्भवती हो गई तो देहरादून छोड उसके गहने, नकदी व अन्य सामान लेकर फरार हो गया। महिला ने हेल्पलाइन की जांच के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्रिया निवासी वसंत विहार ने पूर्व में महिला हेल्पलाइन में शिकायत की थी। उसने बताया था कि उनके पहले पति की मृत्यु हो गई थी। उनकी 14 साल की एक बेटी है। महिला ने फिर से शादी करने के लिए एक मैट्रिमोनियल साइट पर प्रोफाइल अपलोड कर एक व्यक्ति से संपर्क किया उसने अपना नाम विशाल गुप्ता बताया और कहा कि उसका अच्छा व्यवसाय है और वह गाजियाबाद में काम करता है। उसकी अब तक शादी नहीं हुई है, तब दोनों ने शादी की योजना बना ली।
आठ मई 2020 को प्रिया का विवाह विशाल गुप्ता से हुआ और वह महिला को गाजियाबाद ले गया, जहां उन्होंने किराये पर मकान लिया। इसी बीच महिला गर्भवती हो गई। जब उसकी डिलीवरी नजदीक आई तो आरोपित उसे छोड़कर चला गया। 27 फरवरी को महिला को पता चला कि उसके पति का असली नाम विशाल गुप्ता नहीं बल्कि धर्मेंद्र है। वह पहले से ही शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। तो महिला ने धर्मेंद्र को बताया कि वह गाजियाबाद आ रही है। ऐसे में आरोपित ने उसे लेने के लिए खुद रेलवे स्टेशन आने की बात कही। पर तीन-चार घंटे इंतजार करने के बाद भी वह नहीं आया। जब महिला खुद ही किराये वाले मकान पर पहुंची तो देखा कि वहां पर ताला लगा हुआ था। इसके बाद महिला ने अपने पति को फोन किया तो उसने महिला को दिल्ली स्थित कश्मीरी गेट बुलाया, जहां दोनों की मुलाकात हुई।
महिला ने जब आरोपित से डिलीवरी का खर्चा मांगा तो उसने कहा कि वह दो दिन बाद देहरादून आ रहा है, लेकिन वह फिर नहीं आया। अप्रैल महीने में फिर महिला दिल्ली चली गई तो आरोपित वहां नहीं मिला। महिला उसके आफिस गई और वहां से घर का पता लिया। काफी खोजबीन करने के बाद वह आरोपित के घर निरंकारी कालोनी धीरपुर दिल्ली पहुंची, जहां धर्मेंद्र के स्वजन ने बताया कि वह पहले से ही शादीशुदा है और उसकी 10 साल की बेटी है। महिला ने आरोप लगाया कि उसने धोखे से उससे शादी की है और उसका लैपटाप, नकदी, ज्वेलरी व ढाई लाख रुपये हड़प लिए। इंस्पेक्टर देवेंद्र चौहान ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hello