काशीपुर। एसओजी व आईटीआई पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में फरार इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम धीमरखेड़ा निवासी अजहर हुसैन पुत्र जफर अली ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसकी वैशाली कॉलोनी में हेयर कटिंग की दुकान थी। श्यामपुरम निवासी अविनाश तिवारी ने बताया कि मेरा परिचित अमन दुबे पुत्र विजय कुमार दुबे निवासी शाहपुरा छपरा बिहार दिल्ली दूतावास में बड़ा अधिकारी है। कनाडा में मर्चेंट नेवी में कई वैकेंसी हैं, वह तुम्हें कनाडा भिजवा देंगे और मर्चेन्ट सी-मैक्स में सैलेक्शन करवा देंगे और 7,50,000 रुपये का इंतजाम करने को कहा। जिस पर उसने अपने परिजनों से सम्पर्क कर 1,80,000 रुपये अमन दुबे पुत्र विजय कुमार दुबे के खाते में ट्रांसफर कर दिये। रुपये जमा करने के बाद वह दूतावास कार्यालय दिल्ली ले गया। वहां पर अमन दुबे ने एक होटल में रखा और खाने में नशा दे दिया। जिससे वह बेहोश हो गया। नशे में ही उसको अज्ञात स्थान पर ले गया। कुछ समय बाद होश आने पर वह अपने घर पहुँचा। आईटीआई पुलिस ने तहरीर के आधर पर आरोपी अमन दुबे के खिलाफ धरा 420, 342, 328 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के काफी प्रयास किये गये। किन्तु आरोपी के फरार हो जाने के कारण गिरफ्तार नहीं किया जा सका। जिस पर न्यायालय से आरोपी के विरु( एनबीडब्ल्यु प्राप्त कर धारा 82/83 सीआरपीसी के आदेश की तामील की गयी। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु कई प्रयास किये गये किन्तु अभियुक्त के चालाक व शातिर होने के कारण गिरफ्तार नहीं किया जा सका। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 15 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गयी। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक काशीपुर, क्षेत्राधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन द्वारा एसओजी व थाना आईटीआई पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को उसकी मौसी के घर आते जाते समय श्यामपुरम पुलिया बाजपुर रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी एसआई विजेन्द्र शाह, एसओजी काशीपुर प्रभारी एसआई ललित बिष्ट, एसआई, राकेश राय, कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह, विनय कुमार, राजेश भट्ट, कैलाश तोमक्याल, भूपेन्द्र आर्य शामिल रहे।

Site web 1xbet cd apk – paris sportifs en ligne sur le football et autres sports. Propose des paris en direct et a l’avance, des cotes, des resultats et des tournois. Description detaillee du service, des fonctionnalites du compte et de son utilisation au Congo.
Site web de parifoot rdc: paris sportifs, championnats de football, resultats des matchs et cotes. Informations detaillees sur la plateforme, les conditions d’utilisation, les fonctionnalites et les evenements sportifs disponibles.
La plateforme en ligne telecharger 1xbet burkina faso: paris sportifs en ligne, matchs de football, evenements en direct et statistiques. Description du service, marches disponibles, cotes et principales fonctionnalites du site.
кс 2 кейсы кейс грезы и кошмары кс