काशीपुर। रिलायंस फाइनेंस लिमिटेड से ऋण लेने के नाम पर धोखाधड़ी करके करीब पौने सात लाख रुपये हड़प लेने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। स्थानीय मौहल्ला कटरामालियान निवासी मोहित गुप्ता पुत्र चंद्रशेखर गुप्ता ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि बीती 19 जुलाई को रिलायंस फाइनेंस लिमिटेड की ओर से उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि यदि आपको ऋण की आवश्यकता है तो कंपनी के द्वारा ऋण प्रदान किया जाएगा। इस पर उनके द्वारा पांच लाख रुपये ऋण हेतु आवेदन किया गया। आवेदन उपरांत मोबाइल पर कंपनी के द्वारा मैसेज और बैंक खाता संख्या भेजकर बताया गया कि 2600 रुपये जमा करें। इस पर उनके द्वारा बताए गए व्यक्ति फुरकान आलम के खाते में रकम जमा कर दी गई। इसके बाद कंपनी के द्वारा पुन: 8750रुपये उक्त खाते में जमा कराए गए तथा बाद में 12,162 रुपये, 47,332 रुपये, 63999 रुपये, 25,990 रुपये सुनील कुमार के नाम इनके खाते में जमा कराए गए। यह राशि जमा कराने के उपरांत कंपनी के द्वारा 96660 रुपये, 1,79,155 रुपये एवं 2,32,534 रुपये मनोज कुमार पटेल के खाते में जमा कराए गए। उक्त रकम यह कहकर जमा कराई गई कि यह कंपनी के कर्मचारी हैं तथा कंपनी नियमानुसार यह सभी राशि एवं ऋण राशि आपके खाते में स्थानांतरित कर दी जाएगी। इसके बाद 4 अगस्त को एक मैसेज कर 3,21,875 रुपये सूरज कुमार के खाते में जमा कराने को कहा गया। शक होने पर रकम वापसी की मांग की गई तो कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए गए मोबाइल नंबर बंद कर दिए गए। मोहित गुप्ता के मुताबिक उनके साथ 6,69,172 रुपये की धोखाधड़ी की गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने फुरकान आलम, सुनील कुमार व मनोज कुमार पटेल के खिलाफ धारा 420 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Mình đánh giá app slot365 khá tốt vì tốc độ phản hồi nhanh và ổn định. TONY06-10
Discover more about oral care at buy prodentim and see what makes it stand out.
Many people prefer reliable explanations before making any choice about a wellness-related product or service.
## Section 2
When visitors avoid switching across many sources, they save time and effort.
## Section 3
A site that avoids confusion can leave a better impression on careful readers.
## Section 4
That combination can make the site noticeable for visitors who value simplicity.