काशीपुर। चंपावत विधानसभा उपचुनाव में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की रिकॉर्ड वोटों से हुई जीत चंपावत के मतदाताओं, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं उत्तराखंड के हर उस नागरिक की जीत है, जिसे भारतीय जनता पार्टी पर अटूट विश्वास है। यह जीत है, भारतीय जनता पार्टी के सुशासन और युवा नेतृत्व के करिश्मे के साथ ही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरगामी सोच की। यह कहना है काशीपुर के वर्तमान विधायक त्रिलोक सिंह चीमा एवं पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा का। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की चंपावत उपचुनाव में हुई ऐतिहासिक जीत उत्तराखंड में विकास की नई इबारत लिखेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री धामी को जीत की बधाई दी है। उधर, शुक्रवार सायं भाजपाईयों ने यहां एमपी चौक के निकट मिठाई बांटी और आतिशबाजी कर धामी की जीत की खुशी मनाई। इस मौके पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर ऊषा चौधरी, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, राम मेहरोत्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेन्द्र चौधरी, मोहन बिष्ट, गुरबख्श सिंह बग्गा, रजत सि(ू आदि थे।