Aaj Ki Kiran

द्रोणासागर किले पर पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

Spread the love

द्रोणासागर किले पर पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

 

द्रोणासागर किले पर पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ
द्रोणासागर किले पर पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

काशीपुर। द्रोणासागर टीले पर तेंदुओं का आतंक खत्म करने के लिए लगाये गये पिंजरे में एक तेंदुआ कैद कर लिया गया, जिससे टीला परिसर और आसपास के इलाकों में फैली दहशत कम हुई है।इस रेस्क्यू में पुरातत्व विभाग के सुपरिटेंडेंट डॉ. मोहन चंद्र जोशी, संरक्षण सहायक प्रभारी काशीपुर सहित वन विभाग के रेंजर देवेन्द्र सिंह व वन कर्मी यशपाल तथा अन्य कर्मचारियों ने अहम भूमिका निभाई।
बताया जा रहा है कि द्रोणासागर टीले पर लंबे समय से तेंदुओं की आवाजाही बनी हुई है। समय-समय पर तेंदुओं के दिखाई देने से न केवल टीले में कार्यरत कर्मचारियों बल्कि आसपास के रिहायशी इलाकों में रहने वाले लोगों में भी भय का माहौल रहता है। पूर्व में भी तेंदुओं की मौजूदगी की शिकायतें सामने आती रही हैं। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। वन विभाग की ओर से आगे की कार्रवाई करते हुए तेंदुए को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। वहीं, प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें।