दो वारंटी व एक चाकू के साथ गिरफ्तार

Spread the love



काशीपुर। कुंडा थाना पुलिस ने फौजदारी मामले में फरार चल रहे दो वारंिटयों को गिरफ्तार किया है, वहीं एक को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष दिनेश सिंह फर्त्याल ने बताया है कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत दो वारंटी राजकुमार पुत्र लटूर सिंह निवासी ग्राम करनपुर व सोमवीर पुत्र लटूर सिंह निवासी ग्राम करनपुर थाना कुण्डा को परिवाद संख्या 868/18 धारा 323/324/504/506/457 भादवि को गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक भूमिका पांडे कांस्टेबल नरेंद्र रोतेला, भोला नाथ गोस्वामी आदि शामिल रहे। उधर अवैध शस्त्र/मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम के तहत एक अभियुक्त को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपना नाम वकील अहमद पुत्र रमजानी निवासी ग्राम श्यामनगर थाना कुण्डा बताया है। उसके विरू( धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद, कांस्टेबल योगेश चौधरी, भोलानाथ आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hello