Aaj Ki Kiran

दो महिलाओं सहित चार लोगों पर लगाया मारपीट व जातिसूचक शब्द बोलने का आरोप

Spread the love



काशीपुर। एक युवक ने दो महिलाओं सहित चार लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, गालीगलौच व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर के मौहल्ला टांडा उज्जैन निवासी बलवीर सिंह पुत्र रामपाल सिंह ने न्यायालय में एक प्रार्थना-पत्र देकर वहीं के निवासी चन्द्रभान पुत्र गंगाराम, उषा पत्नी चन्द्रभान, सोमपाल, तारावती पत्नी सोमपाल पर घर में घुसकर मारपीट, गालीगलौच, जान से मारने की धमकी देना व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *