जांजगीर-चाम्पा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में सनसनीखेज हत्या कांड सामने आया है। सेमरा गांव के दादर खार में 2 सगी बहनों की हत्या कर दी गई। दोनों बहनों की लाश खेत में फसल के बीच पड़ी मिली। सूचना मिलने पर नवागढ़ पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। नवागढ़ पुलिस प्राप्त तथ्यों के आधार पर दोनों मृत बहनों के पति राधेश्याम कश्यप सहित 5 लोंगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार तेंदुआ गांव की 2 सगी बहनों संतोषी बाई कश्यप और आपी बाई कश्यप की शादी एक ही व्यक्ति सेमरा निवासी राधेश्याम कश्यप से हुई थी। दोनो बहन बीते रोज खेत जाने निकली थीं मगर रात तक घर नहीं लौटीं जिसके बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की, मगर कुछ पता नहीं चला। आज सुबह दोनों बहनों की लाश खेत में फसल के बीच देखी गई। कहा जा रहा है कि दोनों बहनों का संपत्ति को लेकर पिछले 10 सालों से अपने मायके वालों से विवाद चल रहा था। मायके से उन्होंने बंटवारे के रूप में 1-1 एकड़ खेत लिया था और उस पर खेती भी कर रही थीं। जिससे दुश्मनी जैसे हालात बने हुए थे। दोनों मृत बहनों का पति भी सजायाफ्ता बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार राधे श्याम कश्यप सहित 5 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी पुलिस ने हत्या की वजह और परिस्थितियों की स्थिति जानकारी प्रदान नही की है फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

Hiện nay, nền tảng cung cấp đa dạng hình thức giải trí khác nhau để phù hợp với mọi nhu cầu của anh em. 888slot freebet Ngoài việc được tham gia vào các danh mục truyền thống như Casino, Thể Thao, Nổ Hũ thì bạn còn được khám phá nhiều loại hình đặc sắc mới như Đá Gà, Bắn Cá. TONY03-13H