Aaj Ki Kiran

तुलाराम राजाराम विद्यालय में हरेला पर्व पर किया पौधारोपण

Spread the love
तुलाराम राजाराम विद्यालय में हरेला पर्व पर किया पौधारोपण
तुलाराम राजाराम विद्यालय में हरेला पर्व पर किया पौधारोपण
तुलाराम राजाराम विद्यालय में हरेला पर्व पर किया पौधारोपण

काशीपुर। तुलाराम राजाराम सरस्वती विद्या मंदिर में आज हरेला पर्व के अवसर पर वृशारोपण का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को हरेला पर्व की जानकारी देते हुए बताया कि यह पर्व उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति का पर्व है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि हमें पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए और उनकी देखभाल करनी चाहिए। पर्यावरण स्वस्थ होगा तभी हम स्वस्थ रह रहेंगे। इस दौरान विद्यालय स्टाफ ने छात्रों के साथ मिलकर अनेक प्रजाति के पौधों को लगाया तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक जीडी मठपाल, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह जीना, प्रधानाचार्य त्रिवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।