Aaj Ki Kiran

तीन बेटियों के बाद मृत पैदा हुआ बेटा की खबर सुनकर मां ने भी दम तोड़ दिया

Spread the love


कटनी। तीन बेटियों के बाद बेटे की आस लिए अस्पताल पहुंची महिला को चौथा बेटा हुआ, लेकिन नवजात मृत पैदा हुआ। मृत बेटे की खबर सुनकर महिला को इतना आघात लगा कि उसने भी दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, जिले की रीठी जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम परौहा पिपरिया की गर्भवती आदिवासी महिला रजनी को प्रसव होने पर मृत बच्चा पैदा हुआ। जिसकी खबर सुनते ही मां की तबियत बिगड़ गई। इसके बाद उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति महेंद्र कोल ने बताया कि पत्नी रजनी कोल (36) को गत शाम प्रसव पीड़ा आरंभ हुई। उसे तत्काल बिलहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां नौ बजे रजनी ने मृत बच्चे को जन्म दिया। जैसे ही यह बात रजनी को पता चली, उसकी हालत बिगड़ गई। उसे संजीवनी वाहन से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भगवान से करती थी प्रार्थना – रजनी के पति महेंद्र ने बताया कि उसकी तीन बेटियां हैं। रजनी भगवान से प्रार्थना करती थी कि, उसे बेटा पैदा हो। उसके गर्भवती होने पर परिवार में खुशी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *