Aaj Ki Kiran

तमाम मुद्दों को लेकर काशीपुर डेवलपमेंट फोरम का एक शिष्टमंडल एसपी से मिला

Spread the love

काशीपुर। ट्रैफिक में बाधित अतिक्रमण हटाने, व्यवस्थित पार्किंग, ई-रिक्शाओं के बेतरतीब संचालन जैसे तमाम मुद्दों को लेकर काशीपुर डेवलपमेंट फोरम का एक शिष्टमंडल एसपी से मिला। एसपी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ चर्चा कर इन पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। कहा कि संयुक्त मजिस्ट्रेट के साथ बैठक कर जल्द ही मुख्य बाजार से अतिक्रमण हटाया जाएगा। शहर की समस्याओं को लेकर काशीपुर डेवलपमेंट फोरम के पदाधिकारी सोमवार को एसपी चंद्रमोहन सिंह से उनके कार्यालय में मिले। फोरम के अध्यक्ष राजीव घई ने बताया कि एक याचिका पर सुनवाई करते हुए नैनीताल हाईकोर्ट ने काशीपुर के मुख्य बाजार से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। इससे मुख्य बाजार का मार्ग संकरा हो गया है। एसपी चंद्रमोहन ने इस संबंध में संयुक्त मजिस्ट्रेट से चर्चा कर अभियान शुरू कराने की बात कही। उन्होंने एसपी से मुख्य मार्ग का ट्रैफिक वन-वे करने, मुख्य बाजार में कारों और ई-रिक्शाओं का संचालन प्रतिबंधित किए जाने का भी सुझाव दिया। कहा कि बाजार में वाहनों के कारण जाम की स्थिति न बने, इसके लिए रामलीला जैसे किसी अन्य स्थान पर पार्किंग की व्यवस्था की जाए। अक्सर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। पुलिस स्टेशन पर एफआईआर दर्ज कराने में पारदर्शिता होनी चाहिए। शिष्टमंडल में विनीत रावल, राजीव परनामी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *