-आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम, डेढ़ घंटे बाद पुलिस के आश्वासन पर खोला
काशीपुर। मिट्टी से भरे डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव को बीच रोड में रखकर जाम लगा दिया। पुलिस के आला अधिकारियों के आश्वासन के बाद लगभग डेढ़ घंटे बाद लोगों ने जाम खोल दिया।
जानकारी के अनुसार आज सुबह खड़कपुर देवीपुरा निवासी 40 वर्षीय रीना देवीपत्नी कुंवर सिंह अपने बेटे शुभम
के साथ यूपी के पीपल गांव से देसी दवाई लेकर वापस आ रही थी। इस दौरान वीरपुर रोड पर अब्दुल्ला धर्म कांटे के पास वह किसी काम से रुकी इसके बाद जैसे ही वह बाइक पर बैठकर वापस जाने लगे। तभी डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे रीना देवी की मौके पर ही मौत हो गई और बेटा शिवम बाल-बाल बच गया। दुर्घटना के बाद चालक डंपर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना के बाद पहुंचे परिजनों ने रोड जाम कर दिया। एसपी अभय सिंह के आदेश
पर जाम की सूचना के बाद प्रभारी सीओ, आईटीआई थाना पुलिस, कुंडा थाना पुलिस और काशीपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझाने का प्रयास करने लगी। लगभग डेढ़ घंटा जाम लगने के बाद पुलिस के आला अधिकारियों के आश्वासन पर लोगों ने जाम खोल दिया। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के दो पुत्र शिवम, सुधांशु तथा दो पुत्रियां शिवानी व सलोनी हैं। इस दौरान सीओ भूपेंद्र भंडारी, आईटीआई थानाध्यक्ष एके सिंह, कुंडा थानाध्यक्ष दिनेश फर्त्याल, एसआई नवीन बुधनी, एसआई जगत सिंह भंडारी आदि मौजूद रहे।
