डंपर की चपेट में आने से शिक्षक की मौत

काशीपुर। डंपर की चपेट में आने से फिर एक बाइक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक बताए जाते हैं।
चिलकिया रामनगर निवासी 42 वर्षीय किशनलाल पुत्र राम किशोर शनिवार शाम अपनी ससुराल उत्तर प्रदेश के ग्राम मिल्क जा रहे थे कि परमानंदपुर के पास सड़क किनारे उनकी बाइक को एक डंपर ने चपेट में ले लिया जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस ने उनके परिवार को दी, जिस पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक किशन लाल के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया तथा डंपर को कब्जे में ले लिया है।
