आनलाइन नौकरी के नाम पर हुआ था धोखा
भोपाल । ठगी की शिकार होने से आहत बारहवीं क्लास की छात्रा ने 40 फीट ऊंचे ब्रिज से कूदकर जान देने की कोशिश की। छात्रा को अस्तपाल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। छात्रा मां के साथ बैंक गई थी और अधिकारियों से रुपये वापस दिलवाने की गुहार लगा रही थी। इस बीच मां के पास से उठकर छात्रा रेलवे ओवर ब्रिज पर आई और वहां से कूद गई। उसके दोनों पैर और चेहरा बुरी तरह से जख्मी हुआ है। गंभीर हालत में पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती किया है। कोतवाली पुलिस ने मामला जांच में लिया है।12वीं की छात्रा मनीषा यादव निवासी गांव पिपरी जिला अशोक नगर हाल मुकाम छोटी बोरगांव (खंडवा) ने दोपहर करीब ढाई बजे ब्रिज से कूदकर जान देने का प्रयास किया। मनीषा के पास पिता परिमलसिंह यादव का मोबाइल रहता था।मोबाइल पर बुधवार को आनलाइन नौकरी को लेकर दो मैसेज आए। इनका का मनीषा ने रिप्लाय किया था। इसके बाद उसे आनलाइन नौकरी का भरोसा दिलाते हुए ठग ने कागजी कार्रवाई के नाम पर आधार कार्ड और पिता के खाता संबंधी सभी जानकारी ली।इस पर मोबाइल पर ओटीपी नंबर आया था, जिसे मनीषा ने ठग को बता दिया। ओटीपी नंबर बताते ही उसके पिता के खाते से करीब 98 हजार रुपये ठग ने निकाल लिए। यह देख मनीषा के होश उड़ गए। उसकी पांच बहने हैं। बड़ी बहन की शादी की बात हो चुकी थी। मनीषा को लग रहा था कि आनलाइन नौकरी लग जाने से पढ़ाई के साथ ही वह घर का कुछ खर्च भी उठा लेगी लेकिन वह इस चक्कर में ठगी का शिकार को गई। पिता परिमल सिंह का कहना है कि उन्होंने रात में पदमनगर थाने में शिकायत भी की, लेकिन उन्हें यह कहा गया कि मामला साइबर सेल से संबंधित है। सुबह साइबर सेल में शिकायत करना। इसके बाद गुरुवार को मनीषा मां के साथ बाम्बे बाजार स्थित एसबीआइ पहुंची। बैंक में उसके पिता का खाता है। यहां दोनों ने अधिकारियों को ठगी की जानकारी दी। मां ने अधिकारियों से कहा कि उनसे ठगे गए रुपये वापस दिलाए जाएं। बताया जाता है कि अधिकारियों ने पुलिस में जाकर शिकायत करने के लिए कहा था। इस दौरान मां बैंक में रुपये वापस पाने के लिए गुहार लगा रही थी, तभी मनीषा उठकर बाहर आ गई। मां को लगा कि किसी काम से गई होगी लेकिन मनीषा स्कूटी लेकर रेलवे ओवर ब्रिज पर आ गई। यहां से उसने छलांग लगा दी। ओवर ब्रिज के जिस कोने से मनीषा कूदी, उसके नीचे से ट्रेन का आवागमन नहीं है। गनीमत रही कि यहां से हाईटेंशन लाइन के तार भी दूर हैं। कुछ ही दूर स्थित जीआरपी को जब जानकारी लगी तो वे ताबड़तोड़ छात्रा को बचाने पहुंचे। उन्होंने छात्रा को डायल 100 वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। इस बारे में कोतवाली थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन का कहना है कि 12वीं कक्षा की छात्रा मनीषा यादव ने ब्रिज से कूदकर जान देने की कोशिश की है। प्रांरभिक जांच में ठगी का शिकार होने के बाद ब्रिज से कूदने की बात सामने आई है। मामला जांच में है। स्वजन के बयान के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।

How long does it take you to write an article like this?
Spot on with this write-up, I actually assume this website needs far more consideration. I will in all probability be once more to learn rather more, thanks for that info.
Thanks for a Interesting item; I enjoyed it very much. Regards Sang Magistrale
Fantastic piece of writing here1
nicee content keep writing
Excellent read, I just passed this onto a colleague who was doing a little research on that. And he actually bought me lunch because I found it for him smile So let me rephrase that.|
I have been curious about these trends, and you have really helped me. I have just told a few of my friends about this on FaceBook and they love your content just as much as I do.
Write more stories, more chapters.
Its wonderful as your other blog posts : D, regards for putting up.
Thank you pertaining to sharing the following great subject matter on your website. I ran into it on google. I am going to check to come back after you publish additional aricles.
These kind of posts are always inspiring and I prefer to read quality content so I happy to find many good point here in the post. writing is simply wonderful! thank you for the post
very good post, i certainly love this web site, keep on it
I just couldn’t leave your web site prior to suggesting that I really enjoyed the standard info an individual supply to your guests? Is going to be again continuously in order to inspect new posts
A wholly agreeable point of view, I think primarily based on my own experience with this that your points are well made, and your analysis on target.
Hi, do have a e-newsletter? In the event you don’t definately should get on that piece…this web site is pure gold!
Of course, what a great site and informative posts, I will add backlink – bookmark this site? Regards, Reader
You write Formidable articles, keep up good work.
I thought it was going to be some boring old post, but I’m glad I visited. I will post a link to this site on my blog. I am sure my visitors will find that very useful.
You certainly deserve a round of applause for your post and more specifically, your blog in general. Very high quality material!
I believe you have remarked on some very interesting points , thankyou for the post.
Woh I enjoy your content , saved to bookmarks!
Glad to be one of several visitors on this awful internet site : D.
have already been reading ur blog for a couple of days. really enjoy what you posted. btw i will be doing a report about this topic. do you happen to know any great websites or forums that I can find out more? thanks a lot.