ट्रक की चपेट में आकर सड़क किनारे खडे़ युवक की मौत

मृतक का फाइल फोटो
काशीपुर। सड़क किनारे बाइक के पास खड़े एक युवक को धान से भरे ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उत्तर प्रदेश के थाना स्वार के ग्राम लाड़पुर निवासी दानिश पुत्र नन्नू एवं उसका भाई तौसीफ बीती शाम एक राइस मिल में काम करके अपने गांव जा रहे थे कि लोहियापुल के पास वह अपनी बाइक को रोक कर सड़क किनारे मूंगफली खरीद रहे थे कि तभी धान से भरा एक ट्रक आया, बाइक के पास खड़े दानिश को टक्कर मार दी, जिससे दानिश की घटना स्थल पर मौत हो गई। दानिश को सरकारी अस्पताल लाया गया जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
