Aaj Ki Kiran

ट्यूशन लगवाने के बहाने छात्रा का अपहरण कर किया दुष्कर्म

Spread the love

हरियाणा। ट्यूशन लगवाने के बहाने दसवीं की एक छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
छात्रा की मां ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी दसवीं कक्षा की छात्रा है। उसके साथ ही स्कूल में एक उत्तर प्रदेश निवासी युवक भी पढ़ता था और पढ़ाई पूरी करने के बाद अब वह नौकरी कर रहा था। आरोपी युवक उनकी बेटी से अक्सर बात करता था। दसवीं में बेहतर आएं इसके लिए वह ट्यूशन पढ़ना चाह रही थी। छात्रा के माता-पिता दोनों ही नौकरी करते हैं। ऐसे में ट्यूशन लगवाने के लिए उसने आरोपी युवक से संपर्क किया। आरोपी ने एक टीचर से परिचय होने की बाद कही। गुरुवार को आरोपी युवक छात्रा को अपने साथ गाड़ी में बैठाकर टीचर से बात कराने के बहाने कादीपुर के एक मकान में ले गया और वहां ले जाकर उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। देर शाम तक जब छात्रा नहीं लौटी तो परिजनों को उसकी चिंता हुई और वह बेटी को ढूंढ़ते हुए कादीपुर पहुंचे। छात्रा रोते हुए वापस अपने घर आ रही थी। उसने आपबीती अपनी मां को बताई और इसके बाद दोनों ने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आरोपी को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

3 thoughts on “ट्यूशन लगवाने के बहाने छात्रा का अपहरण कर किया दुष्कर्म

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *