Aaj Ki Kiran

टीचर की गोली मारकर हत्या

Spread the love

मैनपुरी में अज्ञात लोगों ने एक शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी। चंद्रिका उर्फ मोनिका यादव का शव आज सुबह उसके घर में मिला। शव के सीने पर गोली मारी गई है। 
वारदात का पता आज सुबह लगा। मामले की जानकारी पुलिस को जैसे ही मिली तो मौके पर पहुंच कर छानबीन की जा रही है। मृतका के ससुराल के लोग फरार हो गए हैं। मोनिका जनपद के रूपपुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी। पुलिस शिक्षिका की हत्या की छानबीन कर रही है। हत्या की सूचना मृतका के मायके पक्ष को दे दी गई है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि गोली किसने और क्यों मारी है। मृतका के ससुराल के लोगों के गायब होने से उन पर शक गहरा गया है। हालांकि अभी पुलिस कुछ कहने की स्थिति में नहीं है। 
शिक्षिका की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतका के निवास पर लोगों की भीड़ लगी हुई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *