
काशीपुर। किसी ने सही कहा है कि हर सफल जीवन की शुरुआत कॉलेज और विद्यालय से ही प्रारंभ होती है। इसी कहावत को चरितार्थ करने का प्रमुख उदाहरण काशीपुर नगर स्थित ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज द्वारा लगातार बच्चों के लिए सफलता के नए पथ का निर्माण कर दिया जा रहा है। गत दिवस के ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज द्वारा आयोजित संगीत प्रतियोगिता में कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया, जिसमें प्रथम स्थान पर जतिन, द्वितीय स्थान पर कविता एवं तृतीय स्थान पर मनीष एवं सृष्टि रहे। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर कॉलेज अध्यक्ष संतोष मेहरोत्रा, कॉलेज सेक्रेटरी शिवानी मेहरोत्रा, इंस्टीट्यूशन हेड प्रतिमा सिंह, डायरेक्टर एकेडमिक्स मनोज मिश्रा, कॉलेज रजिस्ट्रार सतीश कांडपाल एवं समस्त शिक्षक गणों ने बधाई दी।
