Aaj Ki Kiran

ज्ञानार्थी कॉलेज में फाइन आर्ट वार्षिक प्रदर्शनी का किया आयोजन

Spread the love
ज्ञानार्थी कॉलेज में फाइन आर्ट वार्षिक प्रदर्शनी का किया आयोजन
ज्ञानार्थी कॉलेज में फाइन आर्ट वार्षिक प्रदर्शनी का किया आयोजन
ज्ञानार्थी कॉलेज में फाइन आर्ट वार्षिक प्रदर्शनी का किया आयोजन

काशीपुर। ज्ञानार्थी कॉलेज में ‘दृश्य कथा 3.0’ फाइन आर्ट वार्षिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शनी विद्यार्थियों की रचनात्मकता, कल्पनाशक्ति और कला के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण बनी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक त्रिलोक सिंह चीमा रहे व विशिष्ट अतिथि जसपुर विधायक आदेश चौहान रहे। इनके अलावा राहुल अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, राम मेहरोत्रा, संदीप सहगल, विमल गुड़िया तथा आशीष गुप्ता तथा विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य एवं डायरेक्टर मौजूद रहे। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स, स्केच, क्राफ्ट व अन्य कलाकृतियों ने सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत कॉलेज के अध्यक्ष संतोष मेहरोत्रा, सेक्रेटरी श्रीमती शिवानी मेहरोत्रा, संस्थान प्रमुख प्रतिमा सिंह एवं डायरेक्टर डॉ. मनोज मिश्रा द्वारा किया गया।