Aaj Ki Kiran

ज्ञानार्थी कॉलेज के विद्यार्थियों ने जाना कैसे पायंे सरकारी नौकरी

Spread the love
ज्ञानार्थी कॉलेज के विद्यार्थियों ने जाना कैसे पायंे सरकारी नौकरी
ज्ञानार्थी कॉलेज के विद्यार्थियों ने जाना कैसे पायंे सरकारी नौकरी
ज्ञानार्थी कॉलेज के विद्यार्थियों ने जाना कैसे पायंे सरकारी नौकरी

काशीपुर। ज्ञानार्थी कॉलेज में एक विशेष करियर एवं मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें राम सिंह इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर अनिरु( चौहान मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। अपने प्रेरणादायक संबोधन में अनिरु( चौहान ने विद्यार्थियों को बताया कि सरकारी नौकरी प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और सही रणनीति अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के महत्वपूर्ण पहलुओं जैसे समय प्रबंधन, सिलेबस की समझ और नियमित अभ्यास पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर कॉलेज के अध्यक्ष संतोष मेहरोत्रा, सेक्रेटरी शिवानी मेहरोत्रा, संस्थान प्रमुख प्रतिमा सिंह एवं डायरेक्टर डॉ. मनोज मिश्रा द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। सभी गणमान्य अतिथियों ने इस प्रकार के आयोजनों को विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहद उपयोगी बताया।