जीबी पंत कालेज में किया सम्मान समारोह का आयोजन

काशीपुर। पंडित गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें क्रिकेट में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने वाली छात्र/छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र कुमार साहू एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय रहीं। चयनित छात्र/छात्राओं में )षिका, अक्षरा यादव, प्रज्ञा राजभर, नेहा कुमारी, श्लोक रैकवार को प्रशस्ति पत्र, मेडल, टी-शर्ट एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य अजय शंकर कौशिक ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर चयनित छात्र श्लोक कुमार, तेलंगाना में 24 अप्रैल 2026 को होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग़ करेगे तथा चारों छात्राएं अप्रैल माह के अंत में हरियाणा में होने वाली राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। सभी छात्र एवं छात्राओं को विद्यालय के प्रबंधक डॉ. एसके शर्मा प्रबंधक, मनोज कौशिक उप प्रबंधक, संजय कचौरिया कोषाध्यक्ष एवं डॉ. नीरज आत्रेय, अध्यापक अमित नारंग, प्रिया, ममता गौतम, राजू गौतम, गुलाब चंद, प्रगति शर्मा, अखिलेश कुमार, नितिन चौहान, बिंदिया, रूपाली शर्मा, शैली कौशिक, प्रतिभा शर्मा, उमेश, आसिफ विपिन कुमार आदि सभी ने सभी छात्र एवं छात्राओं को बधाई दीं।
