Aaj Ki Kiran

जीजीआईसी में छात्राओं के लिए आधुनिक सुविधाओं का होगा विस्तार: विधायक चीमा

Spread the love
जीजीआईसी में छात्राओं के लिए आधुनिक सुविधाओं का होगा विस्तार: विधायक चीमा
जीजीआईसी में छात्राओं के लिए आधुनिक सुविधाओं का होगा विस्तार: विधायक चीमा
जीजीआईसी में छात्राओं के लिए आधुनिक सुविधाओं का होगा विस्तार: विधायक चीमा

काशीपुर। छात्राओं को बेहतर, सुरक्षित एवं आधुनिक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने आज राजकीय कन्या इंटर काॅलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यदायी संस्था मंडी परिषद के हिमांशु, खंड शिक्षा अधिकारी डी.के. साहू एवं विद्यालय के सदस्यों के साथ विद्यालय में प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
विधायक चीमा ने बताया कि पूर्व में भी उनके द्वारा विद्यालय का निरीक्षण कर छात्राओं को हो रही असुविधाओं एवं विद्यालय की आवश्यकताओं के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया था। उन्हीं प्रयासों के क्रम में अब प्रस्तावित कार्य मूर्त रूप लेने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाएंगे। विद्यालय में छात्राओं की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए काॅमन रूम, कंप्यूटर रूम, एग्जामिनेशन हाॅल, छात्राओं एवं स्टाफ के लिए पार्किंग व्यवस्था, 15 नए  क्लास रूम  की स्थापना तथा आॅडिटोरियम का निर्माण प्रस्तावित है। आॅडिटोरियम में बास्केटबाॅल कोर्ट एवं टेबल टेनिस कोर्ट जैसी खेल सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक, बेहतर आधारभूत सुविधाओं, कौशल विकास एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में भी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।