Aaj Ki Kiran

जिस लड़के पर परिजनों ने लगाया था दुष्कर्म का आरोप लड़की ने उसी से रचाई शादी

Spread the love


आगरा । उत्तर प्रदेश के आगरा में जिस लड़की के साथ बलात्कार का आरोप लगने के बाद युवक ने पांच माह जेल की सजा काटी, जेल से छूटने के बाद उसी के साथ विवाह रचा लिया। लड़की के बयान के आधार पर अदालत ने युवक के ऊपर लगाए गए सभी आरोप खारिज कर दिए।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक वरूण और खुशी एक ही कोचिंग क्लास में पढ़ाई करते थे, जहां दोनों के बीच प्यार हो गया। दोनों ने घर से भागने का फैसला किया लेकिन पकड़े जाने के बाद लड़की के घरवालों ने वरूण को बलात्कार के मामले में जेल भिजवा दिया। लड़की नाबालिग थी इसलिए उस समय कुछ नहीं कर पाई।
लड़के ने जेल में 5 महीने की सजा काटी और हाईकोर्ट ने बाद में लड़के को जमानत दे दी। इस बीच खुशी ने अपने प्यार का 3 साल तक इंतजार किया और जैसे ही वह 18 साल की हुई उसने वरूण से मंदिर में जाकर शादी रचा ली। शादी के साथ-साथ लड़की ने लड़के पर लगे सारे आरोप भी हटवा दिए।
30 मार्च 2021 को खुशी बालिक हुई और कोर्ट जाकर अपनी सारी आप-बीती सुनाई जिसके बाद कोर्ट ने लड़के पर लगे सारे आरोप खारिज कर दिए। मंदिर में शादी के समय लड़के का पूरा परिवार शामिल हुआ, लेकिन खुशी के पिता शादी के खिलाफ थे और वह समारोह में शामिल नहीं हुए। खुशी ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सीएम, एसपी और महिला आयोग से मदद मांगी है।

One thought on “जिस लड़के पर परिजनों ने लगाया था दुष्कर्म का आरोप लड़की ने उसी से रचाई शादी

  1. Лучшие онлайн казино всегда имеют прозрачные условия и лицензию. Лучшие сайты казино всегда указывают лицензию и правила. Мне скидывали ссылку вида http://www.topovye-kazino-onlajn.biz.ua для ориентира. Кращі онлайн казино обычно имеют поддержку украинских игроков.
    Онлайн казино с выводом денег без задержек — редкость, но они есть.
    Казино на реальные деньги с выводом — основной запрос игроков. Рейтинг лучших онлайн казино Украины полезен новичкам. Лучшее онлайн казино — это стабильность и поддержка. Онлайн казино обзор дает общее представление о платформе.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *