Aaj Ki Kiran

जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा का जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत

Spread the love



काशीपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज यहां देहरादून से पहुंचे सांगठनिक रुप से बनाए गए काशीपुर जिले के जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा का पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर उषा चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक बाली, डॉ. गिरीश चंद्र तिवारी, नगर मंडल अध्यक्ष मोहन बिष्ट, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बबलू चौधरी आदि के नेतृत्व में अनाज मंडी के पास जोरदार स्वागत किया।
इसके बाद काफिला संजीवनी हॉस्पिटल पहुंचा जहां भाजपा नेता दीपक बाली के मार्गदर्शन में मुकेश चावला, मनीष चावला, राजकुमार गुंबर, मनोज बाटला, अमन बाली, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख गुरताज सिंह भुल्लर, पार्षद अनिल चौहान, राजकुमार सेठी, मंडी समिति के अध्यक्ष रुपेंद्र सिंह बग्गा, अमित सक्सेना, पवित्र शर्मा एवं उनके दर्जनों साथियों ने जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा का फूल मालाओं से लादकर व लड्डुओं से तोलकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर राम मेहरोत्रा, अशोक चावला, इंतजार हुसैन, विकास शर्मा, कामिनी गुप्ता, मोहित चौहान, तरनप्रीत सिंह, हरीश कुमार, पार्षद अनिल चौहान, राधेश्याम प्रजापति, रीति नागर, सीमा चौहान, मंजू यादव, मिंटू भटनागर, कामिनी गुप्ता, मनीष सपरा, पूजा शर्मा, सरोज चौहान, रीना त्यागी, वैशाली गुप्ता, सुरेश सैनी,अभिषेक गोयल, ईश्वर चंद गुप्ता, तेजवीर सिंह चौहान सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे। इसके अलावा पुष्प अग्रवाल ने अपने संस्थान पर स्वागत किया तो मुख्य चौराहे पर मेयर उषा चौधरी व पार्षदों द्वारा जिलाध्यक्ष का स्वागत किया गया। बाद में काफिला महिमा रिसोर्ट पहुंचा जहां वन निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोडी, अनुसूचित आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार, रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा, राजदीपिका मधुर, गंधार अग्रवाल, गुरबख्श बग्गा, लवीश अरोरा, मनोज प्रजापति, विजय बॉबी, ब्लाक प्रमुख अर्जुन कश्यप, राजेंद्र सैनी, वासु शर्मा, कविता यादव, दीप जोशी, सुरेंद्र सिंह जीना सहित तमाम भाजपाइयों ने जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने सभी को विश्वास दिलाया कि वह सभी को साथ लेकर चलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *