Aaj Ki Kiran

जिला क्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की ने पदक विजेताओं को सम्मानित किया

Spread the love

जिला क्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की ने पदक विजेताओं को सम्मानित किया

जिला क्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की ने पदक विजेताओं को सम्मानित किया
जिला क्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की ने पदक विजेताओं को सम्मानित किया

रुद्रपुर। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम हल्द्वानी में आयोजित चार दिवसीय राष्ट्रीय जू-जित्सु प्रतियोगिता में मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। अंडर-8 से अंडर-18 बालक-बालिका वर्ग में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 27 पदक जीते। टीम ने 12 स्वर्ण, 8 रजत और 7 कांस्य पदक जीते। जिला क्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की ने पदक विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि जू-जित्सु कोच कमल सिंह के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर ऊधमसिंह नगर और उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। पदक विजेताओं में सोनम, जय लोहानी, सृष्टि वशिष्ठ, आरव छाबड़ा, निखिल घई, गौरव धामी, रौनक शर्मा, नमिश केसी, प्रग्यान बिष्ट, अनन्या, नंदिनी सागर, योगी राजपूत, निखार कलरा, करमजीत सिंह, तनिष, दिलीप, वेद, तनु, पार्थ सिन्हा, सुजल सिंह राणा, किशोर विश्वास, लवली थे।