Aaj Ki Kiran

जिपर में धूमधाम से मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस

Spread the love



काशीपुर। जसपुर रोड स्थित ग्लोबल इंस्टीट्यूट आफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च ;जिपरद्ध द्वारा विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक प्रोफेसर डा. दीपक तेवतिया एवं संस्थान के फार्मेसी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर डा. कपिल कुमार के द्वारा द्वीप प्रज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डा. अनिल कुमार सक्सेना एवं संस्थान के सचिव डा. आरुणि सक्सेना ने सभी शिक्षकों, स्टाफ एवं छात्र छात्राओं को विश्व फार्मासिस्ट दिवस की शुभकामनाएं दी। संस्थान के निदेशक प्रोफेसर डा. दीपक तेवतिया द्वारा छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया गया कि इस वर्ष 25 सितंबर को विश्व फार्मासिस्ट दिवस का विषय एक स्वस्थ दुनिया के लिए प्रयास में फार्मेसी एकजुट है। संस्थान में इस अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता, क्विज कंपटीशन एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उपरोक्त प्रतियोगिताओं को कोआर्डिनेट असिस्टेंट प्रोफेसर अमित कुमार सेन, डॉ. शिशिर नंदी, स्वाति टम्टा, इकराम, आलिया नाज, वैशाली राजपूत, प्रियांशी, भावना बिष्ट के द्वारा किया गया। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में डा. कपिल कुमार, सरफराज अहमद, अपर्णा जोशी, मेहविश जमाल, भावना चौहान, मुनीर आलम शामिल रहे। इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर अरुण कुमार, अतुल कुमार, दीपक चौहान, राहुल कुमार, मोहम्मद उमर, संध्या, वैशाली, मोहित, नमन, मन्नू, रुकैया, फरीद एवं समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *