बरेली। रेलवे प्रशासन द्वारा हाथियों एवं जंगली जानवरो की सुरक्षा हेतु गाड़ियों का स्थायी गति प्रतिबंध लगाये जाने एवं अन्य परिचालनिक कारणो से 01 अक्टूबर से रेलवे ने यात्री ट्रेनों के समय में संशोधन किया है। इज्जतनगर पूर्वोत्तर मंडल द्वारा नया टाइम टेबिल जारी किया गया है । 05013 जैसलमेर-काठगोदाम विशेष गाड़ी काठगोदाम स्टेशन पर वर्तमान समय 04.55 बजे के स्थान पर संशोधित समय 05.05 बजे पहुुंचेगी। 03019 हावड़ा-काठगोदाम विशेष गाड़ी काठगोदाम स्टेशन पर वर्तमान समय 09.00 बजे के स्थान पर संशोधित समय 09.25 बजे पहुुंचेगी। 02040 नई दिल्ली-काठगोदाम विशेष गाड़ी काठगोदाम स्टेशन पर वर्तमान समय 11.40 बजे के स्थान पर संशोधित समय 11.55 बजे पहुुंचेगी। 04690 जम्मूतवी-काठगोदाम विशेष गाड़ी काठगोदाम स्टेशन पर वर्तमान समय 13.35 बजे के स्थान पर संशोधित समय 13.45 बजे पहुुंचेगी। 04667 कानपुर सेन्ट्रल-काठगोदाम विशेष गाड़ी काठगोदाम स्टेशन पर वर्तमान समय 14.40 बजे के स्थान पर संशोधित समय 14.55 बजे पहुुंचेगी। 02091 देहरादून-काठगोदाम विशेष गाड़ी काठगोदाम स्टेशन पर वर्तमान समय 23.35 बजे के स्थान पर संशोधित समय 23.45 बजे पहुुंचेगी। 04126 देहरादून-काठगोदाम विशेष गाड़ी काठगोदाम स्टेशन पर वर्तमान समय 07.15 बजे के स्थान पर संशोधित समय 07.20 बजे पहुुंचेगी।