Aaj Ki Kiran

जाने कौन से दो दिन काशीपुर में बंद रहेगी रेलवे क्रॉसिंग

Spread the love

काशीपुर। काशीपुर रेलवे यार्ड के टांडा उज्जैन शुगर मिल रोड स्थित लालकुआं को जाने वाले रेलवे क्रॉसिंग संख्या-43 बी पर मरम्मत कार्य किया जायेगा। रेलवे प्रशासन की ओर से रेलवे क्रॉसिंग पर मरम्मत कार्य छह से सात अक्तूबर तक किया जायेगा। इस दिन सुबह नौ से शाम छह बजे तक फाटक बंद रहेगा।
पूर्वोत्तर रेलवे काशीपुर के प्रभारी देवराज ने बताया वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में सड़क यातायात को सुचारू रखने के लिए काशीपुर-लालकुआं रेलवे लाइन पर खड़कपुर स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या-42 सी और काशीपुर-अलीगंज रेलवे लाइन पर दढ़ियाल मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या-37 बी रास्ते का प्रयोग कर सकते हैं। उन्होंने बताया क्रॉसिंग बंद करने के संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को सूचना दे दी गई है।

One thought on “जाने कौन से दो दिन काशीपुर में बंद रहेगी रेलवे क्रॉसिंग”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *