Aaj Ki Kiran

छावनी चिल्ड्रन्स एकेडमी का वार्षिक स्पोर्ट्स-डे संपन्न

Spread the love



-प्रयाग हाउस ने मारी बाजी, रोहन, शगुन, कनिष्का व अंश ने जीता बेस्ट एथलीट का खिताब

काशीपुर। छावनी चिल्ड्रन्स एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित विद्यालय के वार्षिक स्पोर्ट्स दिवस का शुभारंभ मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय बाक्सर प्रियंका चौधरी ने मार्चपास्ट की सलामी लेकर किया।
इस दौरान विद्यालय के राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर सिल्वर, गोल्ड व कांस्य पदक प्राप्त स्पोर्ट्स चैपियन्स ने मशाल लेकर क्रीडा परिसर की परिक्रमा की। इससे पूर्व प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार सपरा ने मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय बाक्सर प्रियंका चौधरी, विशिष्ट अतिथि विद्यालय के पूर्व छात्र आईएएस एलाइड आयुष मौर्या व खंड शिक्षा अधिकारी आरएस नेगी समेत विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों का बुके भेंट कर स्वागत किया। पोम पोम ड्रिल, रिबन ड्रिल होला हूप फ्लावर ड्रिल प्रतियोगिताओं में बच्चों की प्रतिभाओं ने अभिभावकों का मन मोह लिया। प्रयाग हाउस प्रथम, तक्षशिला दितीय व सांची हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं रोहन, शगुन, कनिष्का व अंश प्रजापति बेस्ट एथलीट चुने गए। प्रतियोगिताओं के परिणाम निम्न प्रकार रहे- अंडर 15-200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में रोहन भंडारी प्रथम कार्तिक दितीय नितिन तृतीय बालिका वर्ग शगुन प्रथम शालिनी दितीय आयुषी तृतीय अंडर 15-400 मी दौड़ कनक जोशी प्रथम अवन्तिका दितीय व अनन्या तृतीय वहीं बालक वर्ग में रिषभ मनचंदा प्रथम अमन दितीय व अरनब गुसाई तृतीय रहे। अंडर 15 से अधिक 400 मी दौड़ में अंश प्रजापति प्रथम रिषभ दितीय हिमांशु तृतीय बालिका वर्ग में कनिष्का मनचंदा प्रथम प्रतिका रावत दितीय श्रेया तृतीय स्थान पर रहीं। 60 मी दौड़ में नक्षपात कामरान व अनिरु( अब्बल रहे। वहीं बालिकाओं में फयीमा सैफी आराध्या काव्या अव्वल रहीं। 80 मी दौड़ में विशु चौहान प्रथम मौ अनस दितीय अरनब तृतीय व बालिका वर्ग में तूबानाज रिहाना व रि(िम अब्बल रहीं। वहीं गुब्बारा फोड़ दौड़ में रोहान व नोरीन प्रथम बीन बैग दौड़ में मौ इमान व दक्षता प्रथम स्थान पर रहे। स्कूल तैयारी दौड़ में रिहान रजा व समृ(ि भंडारी प्रथम व पिक एंड ड्रॉप में मौ फैज राशिया प्रथम स्थान पर रहीं।4Û50 रिले दौड़ ग्रेड 6-में बालक वर्ग में प्रयाग प्रथम तक्षशिला दितीय व नालन्दा हाउस तृतीय रहा वहीं बालिका वर्ग में नालन्दा तक्षशिला व प्रयाग हाउस प्रथम दितीय व तृतीय स्थान पर रहे। 4Û100 अधिक अंडर 15 में 4Û100 मी रिले दौड़ में सांची प्रथम तक्षशिला दितीय व नालन्दा तृतीय रहे। इस अवसर पर पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, एकेडमी निदेशिका कामाक्षी सिंह, युवराज नरेंद्रचंद बाबा, विजेन्द्र चौधरी, आशीष सिंह, राजीव चौधरी, अनुराग सिंह, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, राहुल अग्रवाल, विनीत सिंघल, विजय चौधरी, प्रधानाचार्य वरुण मोहन, अनुज भाटिया, आरएस तिवारी, मनोज मिश्रा, गौरव गर्ग, रानी मणिमाला सिंह, अर्पण शर्मा, अरविंद श्रीबास्तव, अर्पित मेहरोत्रा, मेजर मुनीशकांत शर्मा, कौशलेश गुप्ता, तरुन पोपली, शिवांगी, आरती समेत अतिथि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *