छात्र संसद/कन्या भारती का गठन शपथ समारोह सम्पन्न

काशीपुर। तुलाराम राजाराम सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज में छात्र संसद/कन्या भारती के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमापूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष सत्यप्रकाश गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह जीना ने छात्र संसद/कन्या भारती के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। विद्यालय के प्रधानाचार्य त्रिवेन्द्र सिंह के दिशा निर्देशानुसार विद्यालय की वरिष्ठ आचार्या श्रीमती रेखा शर्मा एवं छात्र संसद प्रमुख आचार्य सोहन सिंह ने इस भव्य कार्यक्रम का सफल आयोजन एवं संचालन किया।
