Aaj Ki Kiran

चैती मेले में रेडक्रास निःशुल्क चिकित्सा शिविर 26 से

Spread the love



काशीपुर। उदयराज हिन्दू इंटर कालेज प्रेक्षागृह परिसर में भारतीय रेडक्रास सोसाइटी काशीपुर शाखा इकाई के तत्वाधान में आयोजित बैठक में पदाधिकारियों ने मां बाल सुन्दरी चैती मेला में विगत वर्षों की भांति निःशुल्क रेडक्रास चिकित्सा शिविर लगाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया।
शाखा सचिव अरुण पंत ने बताया कि 26 मार्च को चिकित्सा शिविर का शुभारंभ होगा। उन्होंने बताया कि शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ साथ पदाधिकारियों की ड्यूटियां बारी बारी से लगाई जाएगी। उन्होंने दवा कंपनियों से शिविर संचालन के लिए विशेष सहयोग की उम्मीद जताई है। बैठक की अध्यक्षता संरक्षक जेपी अग्रवाल ने की। इस दौरान शाखा चेयरमैन गुरनाम सिंह गामा, प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष डा. राजीव गुप्ता, विकास शर्मा, जिला कोर कमेटी सदस्य सरोज ठाकुर, डा. एमए राहुल, संजय शर्मा, डा. अमरीक सिंह, डा चंद्र शेखर, जगदीश पनेरू, गौरव रस्तोगी, डा. भारत गोला, मुमताज मंसूरी, विक्की सचदेवा, आरिफ मंसूरी, अनीता पंत, हेमा गौतम समेत पदाधिकारी मौजूद थे।

4 thoughts on “चैती मेले में रेडक्रास निःशुल्क चिकित्सा शिविर 26 से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *