चैंपियन ट्रॉफी खेल महाकुंभ में विधायक चीमा ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

काशीपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित चैंपियन ट्रॉफी खेल महाकुंभ-2026 में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने पहुंचकर खिलाड़ियों एवं बच्चों से मुलाकात की तथा उनका उत्साहवर्धन किया।
इस दौरान विधायक श्री चीमा ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए ‘खेलो इंडिया’ सहित अनेक महत्वपूर्ण पहल की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में भी खेलों और खिलाड़ियों को विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है। प्रदेश में खेल अवस्थापना के विकास, खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा नई खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि उत्तराखंड के युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करें। इस अवसर पर ब्लॉक खेल समन्वयक गौरव शर्मा, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी काशीपुर अमित सैनी, खेल प्रशिक्षक काशीपुर विमल पांडे सहित सैकड़ों की संख्या में खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।
