Aaj Ki Kiran

चेन लूट का खुलासा, दो गिरफ्तार

Spread the love


-आरोपी नशे की पूर्ति के लिए करते थे छिनतई व चोरी

काशीपुर। एक बुजुर्ग महिला महिला के गले से चेन छीनकर भागे बदमाश व उसके साथी को गिरफ्तार कर पुलिस ने चेन लूट कांड का खुलसा कर दिया।
गिरीताल निवासी मनीष श्रीवास्तव की मां शनिवार सुबह पूजा करने मंदिर जा रही थीं कि एक अज्ञात युवक ने उन्हें जोर से धक्का दिया और गले में पहनी सोने की चेन लूट कर भाग गया। मनीष श्रीवास्तव की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरु( धारा 392 आईपीसी के मुकदमा दर्ज कर लुटेरे की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल एवं उसके आसपास के करीब 30 सीसीटीवी कैमरे खंगाले। आज प्रातः पुलिस ने बलदेव सिंह पुत्र हीरा सिंह निवासी वार्ड नंबर 2 दुर्गा कॉलोनी काशीपुर तथा सुरजीत कुमार मिस्त्री पुत्र अनिल कुमार मिस्त्री निवासी सैनिक कॉलोनी नीझड़ा फार्म थाना काशीपुर को लूटी गई सोने की चैन के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक-एक नाजायज चाकू भी बरामद हुआ। अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि वह लंबे समय से स्मैक के नशे की गिरफ्त में हैं तथा नशे की लत को पूरा करने के लिये वह जेब खर्चे के लिये छिनतई व चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। इससे पूर्व भी दोनों अभियुक्त चोरी में थाना आईटीआई से जेल जा चुके हैं। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप मिश्रा, उपनिरीक्षक नवीन बुधानी, धीरेंद्र परिहार, कां. प्रेम कनवाल, महेंद्र डंगवाल, गिरीश मठपाल, मुकेश कुमार व सुरेंद्र सिंह शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *