Aaj Ki Kiran

चिकित्सक के पिता पर चाकू से हमला

Spread the love



काशीपुर। चिकित्सक डॉ. निकेत मेहरोत्रा के पिता को घर मे घुसकर एक अज्ञात व्यक्ति नें चाकू से हमला कर घायल कर दिया। उनको एक निजी चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार नगर के दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. निकेत मेहरोत्रा का रामनगर रोड पर होटल अनन्या के पास निवास है। आज लगभग एक बजे एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर चोरी करने की नीयत से दाखिल हुआ। उसे घर मे घुसते देख डॉ. निकेत के पिता नरेंद्र मेहरोत्रा नें उसका विरोध किया तो उक्त चोर नें उन पर चाकू से हमला बोल दिया और फरार हो गया। घायल हुए नरेंद्र मेहरोत्रा को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ उनकी हालत खतरे से बाहर है। उधर सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुँच कर जानकारी ली है।

One thought on “चिकित्सक के पिता पर चाकू से हमला

  1. Скатная кровля: угол наклона имеет значение. От уклона зависит выбор материала. Для малых уклонов — рулонные ремонт кровли в Молодечно материалы или фальц, для средних и крутых — черепица, профнастил. Правильный расчёт — наша задача. Мы подберём уклон и покрытие, идеально подходящие для вашего региона и дизайна.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *