Aaj Ki Kiran

चारधाम यात्रियों को नहीं कराना होगा कोविड टेस्ट और वैक्सीन प्रमाण पत्र भी अनिवार्य नहीं

Spread the love


देहरादून । धार्मिक मान्यता वाली प्रसिद्ध चारधाम यात्रा तीन मई से शुरू होने जा रही है। उत्तराखंड सरकार ने  स्पष्ट किया कि बाहर से राज्य में आने वाले यात्रियों और श्रद्धालुओं की कोविड जांच रिपोर्ट, टीकाकरण प्रमाणपत्र या इससे संबंधित अन्य किसी प्रकार की जांच की अनिवार्यता नहीं है। कोविड जांच को लेकर भ्रम की स्थिति दूर करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर यहां रात में एक बैठक में मुख्य सचिव एसएस संधु ने ये निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने चारधाम यात्रा के सफल संचालन के लिये निर्देश दिए कि अग्रिम आदेशों तक यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को राज्य की सीमा पर होने वाली असुविधा एवं भीड से बचाव के दृष्टिगत कोविड-19 जांच, टीकाकरण प्रमाणपत्र या अन्य किसी प्रकार की चेकिंग की अनिवार्यता नहीं है। हांलांकि, उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को उत्तराखंड पर्यटन विभाग द्वारा संचालित पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। संधु ने अधिकारियों से इस संबंध में शासन एवं प्रशासन स्तर पर स्थिति का निरन्तर अनुश्रवण करने को भी कहा। बैठक में स्वास्थ्य सचिव और पर्यटन सचिव के अलावा पुलिस महानिदेशक, मंदिर समिति के पदाधिकारी तथा यात्रा से जुड़े सभी जिलों के जिलाधिकारी भी मौजूद रहे।
आगामी तीन मई को अक्षय तृतीया के पर्व पर उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ ही इस वर्ष की चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। रूद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ के कपाट छह मई को जबकि चमोली जिले में स्थित बदरीनाथ मंदिर के कपाट आठ मई को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। पिछले दो सालों से कोविड-19 के कारण बंद रही चारधाम यात्रा में इस बार रिकार्ड श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। चारों धामों के आसपास तथा उनके मार्गों पर पडने वाले अधिकतर होटल और धर्मशालाएं यात्रा शुरू होने से पहले ही बुक हो चुके हैं जबकि पर्यटन विभाग के पोर्टल पर भी अब तक बडी संख्या में श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।

2 thoughts on “चारधाम यात्रियों को नहीं कराना होगा कोविड टेस्ट और वैक्सीन प्रमाण पत्र भी अनिवार्य नहीं

  1. Лучшие онлайн казино всегда имеют прозрачные условия и лицензию. Лицензионные онлайн казино с быстрым выводом сейчас в приоритете. Удобно, что на сайте казино сразу указаны лицензии. Рейтинг онлайн казино по выплатам в Украине реально полезен.
    Казино официальный сайт — первый признак надежности.
    Играть в онлайн казино на деньги стоит только после изучения обзора. Лучшее казино онлайн на реальные деньги — не всегда самое разрекламированное. Онлайн казино на деньги с выводом требуют внимательного подхода. Онлайн казино рейтинг онлайн помогает сравнить условия.

  2. Отличный ассортимент, видно, что магазин мотозапчастей не однодневка. Для тех, кто ищет магазин запчастей для мотоциклов магазин запчастей для мотоциклов. Если сравнивать сайты мотозапчастей, этот выглядит более продуманным.
    Для тех, кто ценит время, хороший онлайн-магазин. Понравился подход к клиенту и грамотные консультации. Мотозапчасти магазин с нормальной логикой сайта. Сайты мотозапчастей редко бывают такими понятными. Хороший магазин мото запчастей для разных брендов. Запчасти на мото пришли быстрее, чем ожидал. Интернет магазин запчастей для мотоциклов без лишней рекламы.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *